ज़िलाधिकारी

मेला प्रशासन एवं प्रबंधन

तिगरी गंगा मेले में जिलाधिकारी की जिम्मेदारियाँ

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव की उपस्थिति में आगामी तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर ग्राम तिगरी स्थित अंगूरी देवी धर्मशाला में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने मेले को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मार्गों का चौड़ीकरण, घाटों तक आवागमन, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, चेंजिंग रूम, स्वास्थ्य सेवाओं, अग्निशमन, यातायात एवं सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About Us

Your Trusted Financial Partner

We are a professional Chartered Accountant firm dedicated to delivering reliable and high-quality financial services to businesses and individuals. With a strong foundation in accuracy, integrity, and compliance, we provide comprehensive solutions in accounting, taxation, auditing, and financial advisory. Our approach is client-focused—we take the time to understand your unique needs and offer practical, result-driven guidance that supports your financial growth.

भूमिका एवं प्रमुख जिम्मेदारियाँ

मेले की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों के साथ बैठकें, मेला क्षेत्र का निरीक्षण और व्यवस्थाओं की प्रगति से संबंधित सत्यापित जानकारी।

तिगरी गंगा — हमारी विरासत, हमारा गौरव।

तिगरी गंगा मेला भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और लोकजीवन का अद्भुत संगम है। यह पर्व जनमानस में आस्था, एकता और सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करता है।

निरीक्षण एवं बैठकें

जिलाधिकारी का संदेश — स्वागत एवं शुभकामनाएँ

तिगरी गंगा मेला हमारी समृद्ध धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। माँ गंगा के पावन तट पर आयोजित यह महापर्व श्रद्धा, विश्वास और भारतीय परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस पावन अवसर पर जनपद अमरोहा में पधारने वाले समस्त श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण प्राप्त हो। हम सभी का दायित्व है कि गंगा की पवित्रता, मेले की गरिमा और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखते हुए इस आयोजन को सफल बनाएँ। माँ गंगा की कृपा से यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।